फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ के समक्ष रखी मांगें

Thu, 26 Dec 2024 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक प्राथमिक शिक्षक संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा से भेंट कर उन्हें शैक्षिक स्तर सुधारने में हर संभव सहयोग देने के साथ का भरोसा दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ भिलंगना ब्लॉक के अध्यक्ष महावीर धनियाल के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बीईओ कैंतुरा से कहा कि शिक्षा में अन्वेषण, छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वह संकल्पित हैं। छात्र-छात्राओं के हर पक्ष को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार, अकादमिक संस्थाओं से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का शिक्षक कार्य करेंगे।
संगठन मंत्री मेघ सिंह चौहान ने बीईओ को शिक्षकों का एक मांग पत्र सौंपा। प्रचार मंत्री गीता चौहान ने महिला शिक्षकों के बाल्य देखभाल अवकाश के प्रकरण की बात रखी। इस अवसर संगठन कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, तेजा सिंह, सुनीता रतूड़ी, अरविंद रावत, दुर्गा कठैत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें