फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी खुशहाली

Mon, 19 Oct 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी पर मंदिरों में हरियाली काटकर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित की गई।
विज्ञापन

नई टिहरी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर जिलेभर के देवी मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सिद्धपीठ सुरकंडा देवी, चंद्रबदनी, कुंजापुरी, राजराजेश्वरी जलेड, बटखेम, नवदुर्गा मंदिर बौराड़ी, सनातन धर्म नवदुर्गा मंदिर, जानकी मंदिर, ज्वालामुखी और दुध्याड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे आयोजित किए गए। नवमी पर मंदिरों में हरियाली काटकर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित की गई।
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिले के शक्ति मंदिर, कुटेटी देवी, महिषासुरमर्दिनी, अन्नपूर्णा, दुर्गा, चंदोमति, दक्षिण काली माता और राजराजेश्वरी मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

नवरात्र के अष्टमी और नवमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया। नवरात्र पर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में रात को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। पंडित शिव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अष्टमी और नवमी के अवसर पर जिले में जगह-जगह कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें