फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान आज जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर पिछले 10 दिन से ब्लॉक मुख्यालय पर आंदोलनरत टिहरी जिले के प्रधानों से समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार (आज) से जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार पर पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द मांगों का निस्तारण नहीं होने पर विधानसभा कूच करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधान 10 हजार मानदेय देेने, पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देेने, सीएससी केंद्रों को ग्राम पंचायत से 2500 रुपये प्रतिमाह की धनराशि देने का आदेश वापस लेने, ग्राम पंचायत से 15वें वित्त की धनराशि पर काटौती रोकने व पूर्व की भांति कंटीजेंशी 10 प्रतिशत रखने, 73वें संविधान संसोधनों के प्राविधान लागू करने, मनरेगा के कार्य दिवस 200 दिन करने, ग्राम पंचायतों में जेई और कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव व मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रतापनगर ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, गौरी लाल, सुरेंद्र नौटियाल, गुमान सिंह बरियाल व नीरज रावत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें