फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में प्रदेश व देश की तकदीर बदलने की शक्ति

विज्ञापन
नई टिहरी में युवा सम्मेलन के अवसर पर खिलाडिय़ों को किट बांटते पूर्व पीसीसी चीफ कशोर उपाध्याय। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

युवाओं में प्रदेश व देश की तकदीर बदलने की शक्ति
युवा सम्मेलन में बोले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। वनाधिकार आंदोलन की पहल पर आयोजित युवा सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में प्रदेश और देश की तकदीर बदलने की शक्ति है। युवाओं को सिर्फ अपनी शक्ति को पहचाने की जरूरत है। युवाओं के हाथों को कैसे रोजगार मिले इस पर अधिक ध्यान देेने की जरूरत है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए 18 क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों को किट भेंट की गई। बौराड़ी मिलन केंद्र में आयोजित युवा सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय व प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने किया।
उपाध्याय ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें व बदलाव का संकल्प लें। राजनीतिक दल युवाओं को वोट बैंक बनाकर गुमराह न करें। उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तराखंड को ओबीसी में शामिल करने की मांग की। कहा कि खेल को प्रोत्साहन देने के लिए जल्द ही न्याय पंचायत से लेकर जिलास्तर पर टीआरपीएल (टिहरी रूलर प्रीमियर लीग) का आयोजन किया जाएगा। टीआरपीएल की विजेता टीम को एक लाख 51 हजार और उप विजेता को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, दर्शनी रावत, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, विजय गुनसोला, महादेव मैठाणी, कुलदीप पंवार, शांति प्रसाद भट्ट, राजेंद्र डोभाल, पिंकी भंडारी रावत, खुशीलाल, सतीश चमोली, परवेज राजा, मुशर्रफ अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो
लोगों को जोड़ा जाएगा पार्टी संगठन से : धीरेंद्र प्रताप
नई टिहरी। दूरस्थ क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को कांग्रेस आउटरीच कमेटी पार्टी संगठन से जोड़ने का काम करेगी। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

बौराड़ी मिलन केंद्र में कांग्रेस आउटरीच कमेटी की बैठक कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में धीरेंद्र प्रताप ने कहा जो लोग भी कांग्रेस की रीच से बाहर हैं, उन्हें पार्टी संगठन में योजना की कार्य योजना बनाई गई है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आउटरीच कमेटी का गठन किया गया है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कमेटी के सदस्य शांति प्रसाद भट्ट, मोहित उनियाल, मोहन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, आंनद सिंह बैलवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें