फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच से बढ़ेगा आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन : सजवाण

Sun, 16 Nov 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
नई टिहरी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के देवभूमि पर्यटन महाअभियान गोष्ठी में बोलती
विज्ञापन
मेरी संस्कृति, मेरी पहचान विषय पर आयोजित की गई गोष्ठी
विज्ञापन

नई टिहरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहल पर देवभूमि पर्यटन महाअभियान के तहत मेरी संस्कृति, मेरी पहचान विषय पर गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हमारे आचरण और मूल्यों से देवभूमि की पहचान देश-दुनिया में बनी रहेगी। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए नकारात्मक विचारों को त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना होगा।
बौराड़ी गढ़वाल मंडल के पर्यटक आवास गृह में रविवार को आयोजित गोष्ठी का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। यहां की प्राचीन संस्कृति, विरासत, परंपरा और सिद्धांतों की देश-दुनिया में विशिष्टता की पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी के जोनल को-ऑर्डिनेटर व मुख्य वक्ता बीके पीयूष ने कहा कि उत्तराखंड भारत का मुकुट है। यहां की परंपराएं और संस्कृति सबसे अलग है। गंगा के संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन उन्मूलन, गो माता की रक्षा का दायित्व भी हर उत्तराखंडी का प्रमुख दायित्व है। भारतीय संस्कृति की गरिमा को बढ़ाने के लिए यह अभियान श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, गुप्ताकाशी, ज्योर्तिमठ होते हुए नई टिहरी पहुंचा है। ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा की की भारत की संस्कृति सुबह को जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना की संस्कृति है। इस मौके पर बीके अनिता बहन,जीएमवीएन के प्रबंधक मोहनलाल,ज्योति,नेहा,कमल सिंह महर,सोहन सिंह राणा,सचिन सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें