फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नशे पर अंकुश लगाने का गांव-गांव में गश्त बढ़ाए पुलिस

Sun, 28 Jan 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव/कंडीसौड़। बढ़ते साइबर, महिला अपराध तथा नशे पर अंकुश लगाने को लेकर लंबगांव और कंडीसौड़ छाम के नवनियुक्त थानाध्यक्षों ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जाेर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा ने ट्रैफिक व्यवस्था को चाक चाैबंद रखने, गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। बैठक में पूर्व जिला पंचाचत सदस्य देवी सिंह पंवार, आशीष रावत, जगदीप रावत, केदार बिष्ट, राेशन रांगड़, बसंत चाैहान, रमेश रावत, प्रदीप रावत माैजूद थे।
दूसरी ओर, कंडीसौड़ में थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से साइबर व महिला अपराध पर अकुंश लगाने में सहयोग देने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह पंवार, भागचंद रमोला, मुसद्दी लाल सेमवाल, देवचंद रमोला, विजय खंडूरी, शैलेंद्र भट्ट, ललित खंडूड़ी, सरोप सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें