फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खिलाड़ियों और युवाओं ने मांगी रुकी पुरस्कार राशि

Fri, 13 Mar 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री आर्य के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला
विज्ञापन


नई टिहरी। खेल महाकुंभ के तहत खिलाड़ियों और युवाओं को रुकी पुरस्कार धनराशि न मिलने से आक्रोशित युवाओं ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। उन्होंने रुकी हुई पुरस्कार राशि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


नई टिहरी के हनुमान चौक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री आर्य के खिलाफ प्रदर्शन करते खिलाड़ियों और युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी रुकी पुरस्कार की धनराशि नहीं मिलती है तो बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। युवक दिव्यांशु रावत ने कहा कि गत नौ जनवरी को विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ संपन्न हो चुका है। दो माह बीतने के बाद भी खिलाड़ियों को उनकी पुरस्कार राशि नहीं मिल पाई है। बताया गत वर्ष की कई टीमों और खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। कहा कि सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार अपनाए हुए है। इस संबंध में कई बार युवा कल्याण विभाग से भी पत्राचार किया, लेकिन पुरस्कार राशि का भुगतान नहीं हो पाया। पुरस्कार राशि न मिलने से खिलाड़ियों और युवाओं को निराशा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में रोहित, साहिल, दीपक, कार्तिक, साहिल सजवाण, नितिन, निशांत, सार्थक, सक्षम नेगी, सक्षम रावत, बॉबी, प्रत्यूश, राघव, अंशुमन, आयुष्मान, युवराज, सुमित, ऋषभ, ऋषि,नमन, प्रियांशु, सुजल, जयेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें