फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शराब न परोसने के बजाय किया पौधरोपण

विज्ञापन
ंबा के स्यूल गांव में पौधरोपण करते दुल्हा दुल्हान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक के स्यूल गांव में आयोजित एक शादी में शराब नहीं परोसी गई। दूल्हा और दुल्हन ने परिजनों के साथ घर के आंगन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चंबा के स्यूल गांव निवासी राजेंद्र गुसाईं के पुत्र दीपक की शादी में परिजनों ने शराब न परोसने का संकल्प लिया। दूल्हे ने माता-पिता से कॉकटेल पार्टी न करने का अनुरोध किया, जिसका परिजनों ने समर्थन किया ओर मेहंदी में कॉकटेल नहीं की। शादी के बाद गृहप्रवेश होने पर दूल्हा-दुल्हन ने घर के आंगन में पौधा रोपा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गांव के पूर्व प्रधान पदम गुसाईं, लोक गायक रवि गुसाईं आदि अन्य ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन के प्रयासों की सराहना की। दुल्हा के पिता राजेंद्र गुसाईं मैती आंदोलन से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें