फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्थानों पर तीर्थयात्रियों को मिलेगी वाटर एटीएम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश से चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए जल संस्थान ने टिहरी जिले में सात सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम (वाटर प्यूरीफायर) लगाने का निर्णय लिया है। अब तक चार स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जा चुके हैं। सभी वाटर एटीएम से तीर्थयात्री निशुल्क पानी भर सकते हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता/नोडल अधिकारी सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए वाटर एटीएम (वाटर प्यूरीफायर) लगाए जा रहे हैं। अब तक नई टिहरी जिला मुख्यालय पर हनुमान चौक पर वाटर एटीएम लगा दिया है। इसके अलावा नरेंद्रनगर बाजार, देवप्रयाग नगर क्षेत्र में पुलिस चौकी और कीर्तिनगर में पुलिस चेक पोस्ट के पास वाटर एटीएम स्थापित कर दिए हैं। जबकि लंबगांव बाजार, चमियाला और घनसाली में वाटर एटीएम लगाने की कवायद चल रही है। इन तीन स्थानों पर जगह का चयन होते की वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें