घनसाली स्थित जिला सहकारी बैंक कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने का व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों और नगर पंचायत ने विरोध किया। उन्होंने बैंक अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर बैंक शाखा को वर्तमान स्थान पर यथावत रखने की मांग की है।
घनसाली के व्यापारियों, नगर पंचायत के वार्ड सभासदों, प्रधानों, सहकारी समिति के प्रशासकों और शिक्षक संगठनों ने डीसीबी के अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया कि इन दिनों घनसाली स्थित सहकारी बैंक को अन्यत्र शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। कहा कि घनसाली में डीसीबी के सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा बैंक शिफ्ट करने का प्रस्ताव निबंधक सहकारी बैंक उत्तराखंड से प्राप्त हुआ था। अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। ज्ञापन पर नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण, लक्ष्मी भट्ट, हुकम रावत, राजेंद्र सिंह, पूनम भंडारी, सुमित्रा देवी, मेघा देवी, रीमा देवी, ज्योति पैन्यूली, सुरजीत सिंह, शूरवीर रावत, सरिता कंसवाल के हस्ताक्षर हैं। संवाद