फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक खेल अकादमी में कयाकिंग का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
नई टिहरी के कोटी कॉलोनी में कयाकिंग के प्रशिक्षण के शुभारंभ पर मौजूद प्रतिभागी व अन्य। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
टिहरी झील में साहसिक खेलों के प्रशिक्षण शुरू होने का सपना आखिरकार साकार हो गया है। आईटीबीपी ने एवरेस्ट विजेता दिनेश रावत साहसिक खेल अकादमी में कयाकिंग का प्रशिक्षण विधिवत शुरू कर दिया है। पहले चरण में 20 युवक-युवतियों को 12-12 दिन का कयाकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को एक-एक माह का अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कोटी कॉलोनी में साहसिक खेल अकादमी के ऑफिसर कमांडिंग बलविंदर सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के 12 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कयाकिंग के गुरु सिखाए जाएंगे। बताया कि इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को एक-एक माह का अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि टिहरी के 17, ऋषिकेश के दो और हरिद्वार के एक प्रतिभागी का चयन किया गया है, जिनमें 11 युवक और नौ युवतियां हैं। जिन्हें आईटीबीपी के प्रशिक्षित कयाकिंग की गतिविधियों से रूबरू करवाएंगे। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, आईटीबीपी के उपनिरीक्षक शंभू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें