फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और विधायक के खिलाफ लोग मुखर

Sat, 01 Nov 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
घनसाली में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पुतला फूंककर दर्ज किया विरोध, सरकार पर लगाया भिलंगना क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप
विज्ञापन

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद करने की मांग
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद करने, प्रसव के बाद मृत दो महिलाओं के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा देेने, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के बैनरतले स्थानीय लोग पिछले आठ दिनों से भिलंगना क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में आंदोलनरत है। मांग के समर्थन में वे प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में धरना कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होने के विरोध में शनिवार को उन्होंने पिलखी में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह व विधायक शक्ति लाल शाह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिलंगना क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी बनी है। डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को हर बीमारी के उपचार के लिए श्रीनगर, देहरादून, ऋषिकेश जाना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप आर्य, राज्य आंदोलनकारी लोकेंद्र दत्त जोशी, बीडीसी सदस्य पिंकी देवी, अनुज शाह, उदय नेगी, शांति श्रीवाण, धनीलाल शाह, दिनेश लाल, पुरुषोत्तम, कविता देवी, रतन सिंह, मुन्नी देवी, कृष्णा गैरोला, सुनीता रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें