फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार करोड़ से बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल बौराड़ी में वाहन पार्किंग निर्माण को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। चार करोड़ 47 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे अब उम्मीद है कि पार्किंग के अभाव में अस्पताल के बाहर लगने वाले जाम से एंबुलेंस और स्थानीय लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बौराड़ी में स्थित जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार दोनों ओर से वाहनों का आवागमन होने से जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती है। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने पार्किंग निर्माण को भूमि चयनित करवाते हुए मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाया था। 27 मार्च को प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने पार्किंग निर्माण हेतु चार करोड़ 47 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी किया है। साथ ही प्रथम चरण के रूप में एक करोड़ 78 लाख की धनराशि भी जारी की है। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साईं चौक के समीप चार करोड़ की लागत से पार्किंग बन चुकी है। अस्पताल के पास पार्किंग निर्माण की वर्षों पुरानी मांग रही है। जिसे पूरा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें