फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पैराग्लाइडरों ने सिंक्रो फ्लाईंग और विंग शूट जंप में दिखाया दम

विज्ञापन
टिहरी झील के ऊपर पैराग्लाइडिंग करते पायलेट। संवाद।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में संकल्प खेतवाल एंड पार्टी ने बांधा समा
विज्ञापन

टिहरी एक्रो फेस्टिवल के चौथे दिन देशी-विदेशी पैराग्लाइडिंग पायलेटों ने भरी उड़ान
नई टिहरी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित टिहरी एक्रो फेस्टिवल के चौथे दिन देशी-विदेशी पैराग्लाइडिंग पायलेटों ने प्रतापनगर के राजमहल से कोटी कॉलोनी स्थित झील के समीप हवा में उड़ान भरी। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में संकल्प खेतवाल एंड पार्टी ने गढ़वाली और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी।
सोमवार को भी इवेंट डायरेक्टर तानाजी टाकवे, किट डायरेक्टर जंगीश, फेरदी टॉय के देखरेख में हवा में झील के ऊपर देशी-विदेशी पायलेटों ने सिंक्रो फ्लाईंग एवं विंग शूट जंप, स्काई डायविंग, एक्रो व एसआईवी प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को एक्रो फेस्टिवल में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भी विदेशी पायलेट के साथ उड़ान भरकर पैराग्लाइडिंग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लैंडिग स्थल पर उपस्थित रहकर पायलेटों से प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी ली। कहा कि टिहरी झील में साहसिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। सांस्कृतिक संध्या में संकल्प खेतवाल ने जरा मठु-मठु हिट छोरी..., गागर छलकेंदी..., दैंणा होया खोली का गणेशा, दैणा होया मोरी का नारेणा..., माही मेनु छड़ियो न कि तेरे बिन मन नहीं लगदा... सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्याधिकारी साहसिक विंग कर्नल अश्विनी पुंडीर, विशेष कार्याधिकारी मनोज जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, चमोली के साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, बिजेंछ पांडेय, सीमा नौटियाल, लता बिष्ट, बलवंत कपकोटी, कमल किशोर जोशी, खुशाल सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें