वीबी जीरामजी योजना में प्राकृतिक संसाधन संरक्षण होगी प्राथमिकता : सीडीओ
नई टिहरी। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) और स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन में जल उत्सव के तहत जल संरक्षण की ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जानकारी दी गई।
विकास भवन स्थित क्रीड़ा सभागार में आयोजित पंच सम्मेलन का मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शुभारंभ किया। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों वीबी-जीरामजी के अंतर्गत जल संरक्षण, सिंचाई, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, भूजल पुनर्भरण, वाटर शेड विकास, वनीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दे।
डीडीओ मो़ असलम ने सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी जीरामजी योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया, श्रमिकों के अधिकार, पारदर्शी क्रियान्वयन सहित कई अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सारा के हाइड्रो जियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शेकवाल ने सारा की ओर से जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर एडीएसटीओ धारा सिंह, ग्राम प्रधान मंजू देवी, गजेंद्र सिंह, बलवंत रावत, रानी नेगी, प्रदीप कवि, नरेंद्र सिंह नेगी, विनय रणाकोटी, राखी राणा,सावित्री चौहान, बृजेश कुमार, मंगल सिंह, मीनाक्षी कैंतुरा, दीपा देवी, संजय पंवार आदि मौजूद थे।