फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ढ़ाणा-सीएचसी रोड पर चलना हुआ मुश्किल

Sat, 01 Aug 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाॅक मुख्यालय थत्यूड़ में ढ़ाणा बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की दो किमी सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

ढ़ाणा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मोटर मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। रोड पर कई सरकारी विभाग और स्कूल भी हैं लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क किनारे नालियां नहीं होने से घरों का पानी भी सड़क पर जमा रहता है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि को दिए ज्ञापन में कहा कि 15 दिन में सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो लोनिवि के खिलाफ बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि बडियारी, ग्राम प्रधान शैलेंद्र लेखवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, राम प्रकाश चमोली और अमित बडियारी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें