फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाटर एटीएम से मिलेगा शुद्ध और ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में नगर क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को बौराड़ी में जल्द ही वाटर एटीएम से शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा। वाटर एटीएम मशीन में सिक्का और नोट डालते ही लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पानी भर सकते हैं। बाजार दर से कम रेट पर लोगों को वाटर एटीएम से शुद्ध और ठंडा पानी की सुविधा मिलेगी। बौराड़ी में यदि वाटर एटीएम का प्रयोग सफल रहा, तो जल्द ही नगर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी लोगों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पालिका ने नई टिहरी के बौराड़ी में वाटर एटीएम की सेवा शुरू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। छह लाख की लागत से जल संस्थान ने बौराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप वाटर एटीएम तैयार किया है। बाजार में विभिन्न मिनरल वाटल कंपनियों का बोतल बंद पानी बिकता है, लेकिन आम आदमी महंगी बोतल नहीं खरीद पाता। नई टिहरी में जल स्रोत और नदी न होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि पहले चरण में बौराड़ी में वाटर एटीएम लगाया जा रहा है। यदि प्रयोग सफल रहा, तो नगर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।
जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल का कहना है कि 300 लीटर क्षमता की वाट्र प्यूरीफाई मशीन वाटर एटीएम के लिए स्थापित की गई है। भवन के ऊपर दो हजार लीटर की टंकी लगाई गई है। मशीन से चील्ड और नार्मल दोनों प्रकार का पानी न्यूनतम दामों पर लोगों को मिलेगा। इस मशीन की खासियत है कि इससे प्यूरीफायर के दौरान केवल 30 प्रतिशत जल ही बर्बाद होगा। वेस्ट जल के लिए भी 500 लीटर की टंकी लगाई गई है। ताकि होटल में वर्तन धोने और सब्जी विक्रेता उसका प्रयोग कर सकें। मशीन में सिक्का और नोट कलेक्ट करने वाली डिवाइस भी लगाई गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत नहीं है। गर्मी के मौसम में बाजार घूमने आने वाले स्थानीय लोग और यात्रियों को शुद्ध और चील्ड पानी पिलाने के उद्देश्य से वाटर एटीएम लगाया जा रहा है। जल्द ही वाटर एटीएम का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा कृषाली, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें