नवनियुक्त एसडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कंडीसौड़ तहसील में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बताया कि उन्हें कंडीसौड़ के अलावा नैनबाग और धनोल्टी तहसील का भी कार्यभार मिला है।
सप्ताह में सोमवार मंगलवार को धनोल्टी, बुधवार और बृहस्पतिवार को नैनबाग और शुक्रवार तथा शनिवार को कंडीसौड़ तहसील में बैठेंगे। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखने के बाद वे प्राथमिकता तय करेंगे।
स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उन्हें विद्युत बिलों में गड़बड़ी होने की शिकायत बताई, जिस पर एसडीएम मिश्रा ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता के उपरांत वे एक जेई को थौलधार विकास खंड में समस्या सुनने के लिए तैनात करने को कहेंगे।