फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: फुटबाल में न्यू दरबार और कीर्तिनगर की टीम जीती

Sat, 23 Nov 2024 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खेल महाकुंभ के तहत युवा कल्याण विभाग की पहल पर चौथे दिन बालक और बालिका वर्ग की फुटबाल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। फुटबाल अंडर-14 और अंडर-20 में न्यू दरबार टिहरी व अंडर-17 में कीर्तिनगर की टीम जीती। टेबल टेनिस अंडर-14 बालक वर्ग में दिव्यांशु सजवाण, अंडर 17 में देवांश कोहली, अंडर-20 में वासु कर्णवाल व बालिका वर्ग के अंडर-14 ऐशिन राणा व अंडर-17 में अनुष्का पटवाल विजेता रही।
विज्ञापन


बौराड़ी स्टेडियम में खेली गई फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में कीर्तिनगर उप विजेता, जौनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में न्यू दरबार की टीम उप विजेता व नरेंद्रनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-20 में कीर्तिनगर उप विजेता व जौनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल बालक वर्ग अंडर-14 में रुद्राश भंडारी, लक्ष्य असवाल, अंडर-17 में समीर, क्रिस बिष्ट, अंडर-20 आलोक उनियाल, बालिका वर्ग अंडर-14 आरुषि बिष्ट, प्राप्ति उनियाल, अंडर-17 स्कंदा व ऋषिका क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
टेबल टेनिस के युगल वर्ग में अंडर-14 बालक वर्ग में अक्षत चौहान, ओम बहुगुणाा, पीयूष रावत, प्रतीक शुक्ला, आदित्य बिष्ट, पारस नेगी, अंडर-17 में अंशुल सकलानी, अभिनव बनियाल, रोहित वर्मा, पीयूष रावत, अनुज सिंह, सागर रावत, अंडर-20 में अखिलेश चौहान, अभिषक रावत, आदित्य रावत, अभिजीत रावत, कार्तिक भट्ट, देवाशीष उनियाल, बालिका वर्ग अंडर-14 में तन्वी रतूड़ी, इश्तिा चमियाल, सिमरन, अनीषा, अंडर-17 ध्वनि भट्ट, गीतांजलि कंडवाल, सानिया और आयुषी की टीमें क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फुटबॉल कोच देवेंद्र राणा, विपिन रघुवंशी, असद आलम, आजाद बिष्ट, अनिल कुमार, हनुमंत महर, आनंद राणा, राजीव कठैत, मनोज नेगी, चक्रधर भद्री, भरत राम बडोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें