फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के ग्राम डोभन के पास नगुण गाड नामे तोक में एक मजदूर की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह ग्राम डोभन के प्रधान सुरेश नौटियाल ने तहसील प्रशासन को फोन पर सूचना दी कि नगुण गाड तोक में कोई व्यक्ति गिर गया है। तहसीलदार किशन सिंह महंत ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। राजस्व पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर मिले कागज के आधार पर मृतक की शिनाख्त रामतुदू पुत्र बाबूराम निवासी वार्ड नंबर तीन ग्राम गौर गांव जिला झापा नेपाल के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने पूछताछ करने पर वहां कुटिया में रहने वाले साधु ने बताया कि एक दिन पूर्व एक व्यक्ति को यहां घूमते देखा था। वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। बताया गया कि अभी तक मृतक का कोई परिचित नहीं मिल पाया है। उसके पास लिखा नेपाल का मोबाइल नंबर भी नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें