फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरण नहीं खरीदने पर विधायक खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमणकाल में विधायक निधि से स्वीकृत धन का समय पर उपयोग न करने पर धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सीडीओ और सीएमओ को जल्द कोरोना से बचाव की सामग्री क्रय कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक पंवार ने बताया कि पांच मई को स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना बचाव और आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए एक करोड़ की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई थी। इसके लिए सीएमओ कार्यालय को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। सीएचसी थत्यूड़ और सीएचसी छाम-कंडीसौड़ को कोविड सेंटर बनाने, सत्यों, नैनबाग स्वास्थ्य केंद्रों के लिए उपकरण क्रय और एक-एक एंबुलेंस देने के लिए धनराशि की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन तीन सप्ताह से अधिक का समय बीतने पर भी धनराशि का उपयोग न करना चिंता जनक है। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए इस माह के अंत तक कोविड सेंटर स्थापित करने और उपकरण व बचाव सामग्री को क्रय किया जाए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मोहन डोगरा ने बताया कि उपकरण क्रय करने के लिए समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें