फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
नरेंद्रनगर के ओडाडा में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
इंटर कॉलेज ओडाडा में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय में फर्नीचर, कंप्यूटर और शौचालय निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख की धनराशि देेने की घोषणा की। मंत्री ने तमियार, ओडाडा और पसर गांव के ग्रामीणों की पेयजल, सिंचाई, क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग और पेंशन संबंधी शिकायतें भी सुनी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री उनियाल ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कामयाबी उसे ही मिलती है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी इमानदारी के साथ निरंतर परिश्रम करता है। किसानों के कल्याण के लिए सरकार जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंच रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना और उनकी समस्याओं का दूर करना है। महिला मंगल दल को खेल सामग्री, बर्तन आदि क्रय करने के लिए विधायक निधि से एक लाख और मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गजा नगर पंचायत की अध्यक्ष मीना खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, वीर सिंह रावत, शूरवीर भंडारी उपस्थित रहे। संचालन विजेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें