फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Thu, 19 Nov 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह से मानेदय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। मांग के समर्थन में उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया। कहा कि मानदेय न मिलने पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


विकासखंड भिलंगना की 186 ग्राम पंचायतों में सरकार की महत्वकांक्षी मनरेगा योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार और ग्राम्य विकास विभाग ने विकास खंड में 39 मनरेगा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लेकिन पिछले आठ माह से मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिल पाया है।

कर्मियों का कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बृहस्पतिवार से कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में धरना शुरू कर दिया है। कहा, जब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता वे कार्य बहिष्कार करते रहेंगे।
विज्ञापन


धरने पर संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, अंतरिक्ष रमोला, अजय भंडारी, विकास बडोनी, ज्योति प्रसाद, राकेश, महिपाल सिंह, हिमांशु सेमवाल, यशपाल सिंह, जगदीश चंद्र, शंति प्रसाद, कर्ण सिंह बैठे रहे। इधर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल का कहना है कि बजट के अभाव में मनरेगा कर्मियों का मानेदय भुगतान नहीं हो पा रहा है। विकास विभाग की ओर से बजट की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें