फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि पर लगाया बिना सहमति सड़क बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के भटोली-अंद्रर्फी मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने बिना सहमति के निर्माण करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि नरेंद्रनगर बिना पेड़ों के छपान और मुआवजा भुगतान के ही सड़क कटवा रहा है। इससे ग्रामीणों की फसलों और पेड़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोनिवि से निर्माण कार्य रोकने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोनिवि नरेंद्रगनगर ने भटोली-अंद्रर्फी एक किमी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही विवाद भी शुरू हो गया है। भटोली, भानी कटला के कैलाश घिल्डियाल, सुनील घिल्डियाल, लक्ष्मी, गिरीश, राजेंद्र, पदम दत्त, भगवती प्रसाद, ऋषिराम ने लोनिवि के अधिकारियों पर बिना उनकी सहमति के खेतों पर सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले न तो उन ग्रामीणों से सहमति पत्र लिया गया है, जिनके खेतों पर सड़क निर्माण किया जा रहा है, न ही उन्हें मुआवजा दिया गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर दो सौ से अधिक पेड़ों को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ठेकेदार लोनिवि अधिकारियों की मिली भगत से जबरन सड़क निर्माण कर रहा है। उन्होंने लोनिवि से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क बनाई जा रही है। कुछ ग्रामीणों को दिक्कत है तो जेई और अमीन को साइड पर भेजकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। कुछ लोग अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें