आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस घोषणापत्र समिति के सदस्य व टिहरी के प्रभारी फहीम रजा खान और सौरभ सुबोध ने कहा कि इस बार कांग्रेस अपने घोषणापत्र में उत्तराखंड के हक-हकूक, रोजगार, पलायन और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करेगी।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए रजा और सुबोध ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक कर जनता के मुद्दे संकलित कर घोषणापत्र समिति को दिए जाएंगे। टिहरी विधानसभा से इसकी शुरूआत की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र डोभाल और मुरारी लाल खंडवाल ने उन्हें जिले के ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए घोषणा पत्र में शामिल कराने की सलाह दी। इस मौके पर मान सिंह रौतेला, विजयपाल रावत, मुर्तजा बेग, शक्ति जोशी, लखवीर चौहान, खुशीलाल,नवीन सेमवाल और अमित चमोली आदि मौजूद थे।