फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: समूहगान में लामरीधार, पैन्यूला, थत्यूड़ और रौणद रमोली अव्वल

Tue, 15 Oct 2024 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/थत्यूड़। उत्तराखंड संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं के पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। जाखणीधार में हुई समूह गान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक लामरीधार, चंबा में एनटीआईएस पैन्यूला, जौनपुर में जीआईसी थत्यूड़ और प्रतापनगर में राजकीय इंटर कॉलेज रौणद रमोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जाखणीधार ब्लॉक की संस्कृत प्रतियोगिता के समूह गान में जीआईसी वीरेंद्रकोट, चंबा में छापराधार, जौनपुर में थत्यूड़, प्रतापनगर में जीआईसी लंबगांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। चंबा में लोकनृत्य में ओवरी, नाटक में रानीचौरी, आशु भाषण में ठंगधार और श्लोकोच्चारण में पांगरखाल के स्कूल की टीमें प्रथम रही।
संस्कृत नृत्य में ओवरी प्रथम, एनटीआईएस पैन्यूला द्वितीय, समूह नाटक में रानीचौरी प्रथम, छापरधार द्वितीय रहा। आशुभाषण में ठांगधार, पांगरखाल, श्लोकोच्चारण में पांगरखाल, बागी मठियाण गांव की टीमें क्रमश: प्रथम और द्वितीय रही। थत्यूड़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के श्लोकोच्चारण में गुरु रामराय स्कूल थत्यूड़ प्रथम, जीआईसी थत्यूड़ द्वितीय, समूह नृत्य में जीआईसी कन्या थत्यूड़ प्रथम, जीआईसी थत्यूड़ द्वितीय रहा।
विज्ञापन

प्रतापनगर में वाद-विवाद में राइंका तौलीसैण मुखेम प्रथम, शिव संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय। थौलधार ब्लाॅक में संस्कृत नाटक में राइंका कटखेत प्रथम, समूह गान में राइंका कटखेत प्रथम, राइंका उप्पू द्वितीय,समूह नृत्य राइंका क्यारी प्रथम, राइंका गैर नगुण द्वितीय, संस्कृत वाद विवाद में कटखेत प्रथम, राइंका कफलपानी द्वितीय रहा।
आशु भाषण में राइंका बगियाल प्रथम, राइंका छाम द्वितीय, श्लोकोच्चारण में राइंका छाम प्रथम, राइंका बेरगणी पाली द्वितीय रहा। जाखणीधार में ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, चंबा में खंड संयोजक इंद्रमोहन डोभाल, जिला संयोजक शैलेंद्र दत्त डोभाल, थत्यूड़ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोल सिंह परमार, ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने प्रतियोगिता उद्घाटन किया।
इस मौके पर सीएम के जन संपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत, डॉ़ मंत्री प्रसाद सेमवाल, जयप्रकाश डबराल, इंद्रपाल परमार, रामेश्वर सकलानी, सोमवारी लाल सकलानी, गुरु प्रसाद रयाल, विजेंद्र उनियाल, शुभम उनियाल, वाचस्पति कोठारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें