फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: त्योहारी सीजन में पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश

Mon, 19 Oct 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। त्योहार के सीजन को देखते हुए पुलिस बल को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजार में अतिक्रमण करने से बचने, यातायात को सुचारू रखने के लिए अवैध पार्किंग करने और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि त्योहरी सीजन में हर बाजार में कफी भीड़ बढ़ जाती है, जिससे सभी थाना प्रभारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही पैदल गश्त भी शुरू कर दी है। एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन के साथ ही व्यापारियों और टैक्सी वाहन चालक संघ से भी सहयोग की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें