फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेला समिति की क्रिकेट प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर तहसील बना विजेता

Mon, 19 Oct 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेला समिति की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि मेला समिति की ओर से आयोजित मनोरजंन और खेल की क्रिकेट प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर तहसील विजेता, ढालवाला उप विजेता रहा। शतरंज में महेंद्र सिंह नेगी विजेता, विशेष गोदियाल उप विजेता रहे। कैरम एकल में भूपेंद्र भंडारी प्रथम, सत्यपाल सिंह द्वितीय रहे। कैरम युगल में भूपेंद्र भंडारी और साथी प्रथम, शिवम ड्यूंडी और साथी द्वितीय रहे। रस्साकसी में वार्ड दो की मालती भंडारी की टीम विजेता और तलाई गांव की नागराजा क्लब की टीम उप विजेता रही।
कुर्सी रेस में अनीता पुंडीर प्रथम, अंजू पुंडीर द्वितीय और प्रभावती राणा तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, आदर्श द्वितीय और प्रीति तृतीय रही। कला प्रतियोगिता में सानवी राणा प्रथम, तन्वी द्वितीय और नम्रता तृतीय रही। बेबी शो में 1 वर्ष में श्रेष्ठ प्रथम, तनिष्क द्वितीय, 3 वर्ष में वेदांत नेगी प्रथम, श्रेयष द्वितीय और समर्थ तृतीय रहे। 5 वर्ष में रुद्रांश जोशी प्रथम, राजविका द्वितीय और वरण्य तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें