फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलेथ गांव में प्रभावित मकानों का भूगर्भीय सर्वे कराने के निर्देश

विज्ञापन
नरेंद्रनगर के पिपलेथ गांव का भ्रमण करती डीएम इवा श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बारिश के कारण पिपलेथ गांव में चार परिवारों के मकान खतरे की जद में आने की खबर मिलने पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने गांव पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची डीएम को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नीचे सड़क बनने के कारण ही उनके मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवारों ने विस्थापन की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची डीएम इवा ने प्रभावित मकानों का निरीक्षण किया। गांव के नीचे सड़क पर पानी निकलते देख उन्होंने एडीएम को एक सप्ताह में भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद डीएम ने खाड़ी- खड़ीसेरा मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। मार्ग पर जाजल इंटर कालेज के ठीक ऊपर एनएच- 94 के नारदाने से बह रहे पानी के कारण हुए भूकटाव से भारी मात्रा में मलबा खेतों तक पहुंचा है। डीएम ने खत्याड़ी तोक के ग्राम जंगलेत का भूवैज्ञानिक सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम युक्ता मिश्र,डीडीओ सुनील कुमार, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और लोनिवि के ईई मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें