फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को दिया बॉडी वार्न कैमरों के संचालन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने चारधाम यात्रा सफल बनाने को लेकर पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्थापित यह बॉडी वार्न कैमरे यात्रियों और स्थानीय लोगों की चेकिंग के दौरान ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग करेगा। साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल और आपदा के दौरान भी यह महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी भुल्लर ने चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली में और पारदर्शिता लाने के लिए बॉडी वार्न कैमरे संचालित करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पुलिस थानों, ट्रैफिक पुलिस समेत आला अधिकारियों के गार्ड/हमराह कर्मियों को यह कैमरे वितरित किए। एसएसपी ने चौकी प्रभारियों को भी 28 अतिरिक्त कैमरे दिए। प्रभारी वायरलेस मनीष ममगाई ने प्रशिक्षण में बॉडी वार्न कैमरे को पुलिसकर्मियों के कंधों पर लगाकर चारधाम यात्रा सहित किसी भी आकस्मिक घटना, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग करने का डैमो दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें