फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक में घंटों हो रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती हो रही है। घंटों बिजली गुल रहने से लोग फोटो स्टेट तक नहीं करा पा रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही एक्सरे, पैथोलॉजी जांच तक नहीं हो पा रही है। लोगों ने ब्लाक में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के मुख्य बाजार घनसाली, चमियाला, बुढ़ाकेदार, ढुंग, मंदार, बडोनगांव, पिपोला, लासी आदि गांव में हर दिन बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मंदार गांव के सामाजिक कार्यकर्ता विजयपाल सिंह रावत का कहना है कि शिकायत दर्ज करने के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली कटौती होने के कारण मोबाइल चार्ज न होने पर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी दिनेश रावत का कहना है कि बार-बार बिजली गुल होने से दूर दराज गांव से बाजार आने वाले लोग फोटो स्टेट और पैथोलॉजी जांच तक नहीं करा पा रहे हैं। इस बाबत ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार का कहना है कि बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आने से दिक्कतें आ रही हैं। लाइनों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें