फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदेरा पार करते वक्त बही महिला को सकुशल बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी गदेरे को पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में बही एक महिला को मजदूरों ने सकुशल बचा निकाला। कंडीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

नेपाली मूल की महिला विमला देवी (42) पत्नी भीम बहादुर यहां सब्जी की खेती करती हैं। मंगलवार अपराह्न डेढ़ बजे महिला खेत से घर लौट रही थी कि कोटी गदेरे को पार करते वक्त पैर फिसलने से महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। उसकी चीख सुनते ही वहां से कुछ दूरी पर पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर गदेरे में जा पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को गदेरे से बाहर निकाला। सूचना पर महिला का पति और 108 सेवा मौके पर पहुंची। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कंडीसौड़ के प्रभारी तहसीलदार गंगा पेटवाल ने बताया कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें