फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नरेंद्रनगर के बखरियाणा वार्ड तक सड़क पहुंचने की जगी उम्मीद

Fri, 27 Dec 2024 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र के अनुसूचित जाति बस्ती बखरियाणा वार्ड तक सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। वर्षों से एक किमी सड़क बनाने की मांग करने पर बमुश्किल करीब तीन साल पहले पालिका ने सड़क अधर में छोड़ दी थी। उसके बाद से लोग लगातार सड़क का कार्य पूरा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

आयोग ने डीएम टिहरी को स्पेशल कंपोनेंट प्लान से सड़क बनाने को कहा है, जिससे लोगों को उम्मीद है कि अब उनके मोहल्ले तक सड़क पहुंच जाएगी। नगर क्षेत्र में अनुसूचित जाति बस्ती बखरियाणा के लोग वर्षों से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मांग करने पर पालिका ने करीब तीन साल पहले सड़क का काम शुरू किया था। तब लोगों को वार्ड तक सड़क पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन विभाग ने पांच सौ मीटर सड़क बनाकर अधर में छोड़ दी थी। उसके बाद से भी वार्ड के लोग लगातार अवशेष सात सौ मीटर सड़क बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरत सिंह आर्य ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोग ने एससी बस्ती के लोगों की समस्या सुनते हुए डीएम टिहरी को पत्र भेजकर अनुसूचित जाति बस्ती बखरियाणा के लिए अवशेष सात सौ मीटर सड़क स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत बनाने को कहा है, जिससे वार्ड के लोगों में सड़क बनने की उम्मीद जगी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि वार्ड संख्या छह के समीपवर्ती गांव डौंर, तलाई, ओणी और गुजराड़ा के ग्रामीणों को भी सड़क की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें