फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वसंतोत्सव के समापन पर हांसा नृत्य नाटिका रही आकर्षण का केंद्र

Sat, 14 Feb 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत क्षेत्र में तीन दिवसीय वसंतोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम में हांसा नृत्य नाटिका खासा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

घनसाली वसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक शक्ति लाल शाह ने छात्र-छात्राओं की ओर से दी गई प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान वसंतोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, चंद्रमोहन बिष्ट, आनंद नेगी, चंद्रमोहन नौटियाल, केदार बर्त्वाल, विजय कुमाईं और ईओ संजय कापड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें