फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोजगार देने में नाकाम रही सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीआई और सीपीआई-एम की बैठक हुई। पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर विकास के हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। सरकार पर युवाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम रही।
विज्ञापन

रविवार को नई टिहरी में हुई बैठक में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राज्य कौंसिल सदस्य जयप्रकाश पांडेय, सीपीआई-एम के जिला मंत्री जगमोहन रांगड़ ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बेरोजगारों को आउट सोर्स के माध्यम से नौकरियां देकर उनका भविष्य चौपट कर रहे हैं। समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिल रहा है। जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में वाम दल जिन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वहां भाजपा को हराने वाले प्रत्याशियों को प्रदेशभर में समर्थन करेंगे। बैठक में राज्य कौंसिल सदस्य भगवान सिंह राणा, श्रीपाल चौहान, सफर सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें