फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और टीएचडीसी शहर की समस्याओं का करे निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक मंच के अधिवेशन में नगर क्षेत्र की लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई। कहा कि बांध निर्माण के लिए पुरानी टिहरी के स्थान पर टीएचडीसी और सरकार ने नई टिहरी बनाई है। ऐसे में यहां की समस्याओं का निराकरण करना भी टीएचडीसी और सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए। अधिवेशन में हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को लागू कर बिजली, पानी निशुल्क देने की मांग जोरशोर से उठाई गई। नई कार्यकारिणी का गठत करते हुए सुंदर लाल उनियाल को फिर से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को मिलन केंद्र बौराड़ी में आयोजित नागरिक मंच के अधिवेशन में कहा कि शहरवासियों को खेल मैदन, पार्किंग निर्माण, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, शहर की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण, सीवर की समस्याओं का निराकरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, बांध प्रभावितों, विस्थापितों को निशुल्क बिजली, पानी देने की मांग की। मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी अब्दुल अतीक और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें चंडी प्रसाद डबराल सरंक्षक, सुंदर लाल उनियाल अध्यक्ष, चतर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह नेगी मंत्री, त्रिलोक चंद रमोला उप मंत्री, नरोत्तम जखमोला कोषाध्यक्ष, दीवान सिंह नेगी प्रचार मंत्री, राजेंद्र असवाल को संप्रेक्षक चुना गया। साथ ही 14 लोगों को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर कमल सिंह महर, अनुसूया नौटियाल, गुरु प्रसाद भट्ट, चंद्रपाल परमार, करम सिंह तोपवाल, किशोर लाल चमोली, भगवान चंद रमोला, जेपी डबराल, भगवान देई तोपवाल, भूपेंद्र चौहान, देशभूषण जोशी, पीएस चौहान, हरि प्रसाद विश्वकर्मा, कृष्ण भूषण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें