फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दस वर्ष बाद सुलझा घनसाली-चानी-तिसरियाडा-विनयखाल सड़क का विवाद

Thu, 07 Mar 2024 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रमीणों के आपसी भूमि विवाद के कारण अधर में लटका था कार्य
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। दस सालों से ग्रामीणों के आपसी भूमि विवाद के चलते घनसाली-चानी-तिसरियाडा-विनयखाल मोटर मार्ग का सर्वे नहीं हो पा रहा था। लोनिवि ईई ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद विवाद को सुलझाने की बात कही है।
2013 में स्वीकृत घनसाली-चानी-तिसरियाडा-विनयखाल दो किमी मोटर मार्ग का कार्य ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण अधर में लटका था। सड़क के सर्वे को लेकर बीते दिनों इंद्रमणि बडोनी कला साहित्य मंच घनसाली के प्रतिनिधिमंडल ने मोटर मार्ग सर्वे के लिए लोनिवि घनसाली को पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष लोकेंद्र जोशी ने बताया कि मार्ग के सर्वे की स्वीकृति 10 वर्ष पूर्व मिल चुकी थी, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते सड़क का सर्वे नहीं हो पाया था। बीते दिन लोनिवि घनसाली के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने मौके पर जाकर ग्रामीणों के साथ वार्ता कर विवाद को सुलझा दिया।
विज्ञापन

ईई ने बताया कि इसी सप्ताह सड़क का सर्वे कार्य शुरु किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण शुरु करने का भी आश्वासन दिया है। इंद्रमणि बडोनी कला साहित्य मंच के अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से अधर में लटकी सड़क बनने से लोगों को आवागम की सुविधा होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान किशन सिंह रावत, अमर सिंह, चिंतामणि जोशी, सुंदर लाल, सोहन पाल, गब्बर सिंह पंवार, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।


जारी-मुनेंद्र नेगी / अमनदीप भट्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें