पानी की परेशानी से जूझ रहे लाोग।
- फोटो : buraeau
चारधाम यात्रा के लिए जल संस्थान की ओर से गंगोत्री हाईवे किनारे लगाए गए कई हैंडपंप सूख गए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों को बोतल बंद पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब आयुक्त गढ़वाल ने चारधाम यात्रा शुरू होने से करीब सवा दो महीने पहले तैयारियों को लेकर की गई पहली बैठक में महकमे को बाकायदा निर्देश जारी किए थे, मगर महकमे ने कमिश्नर के निर्देश को भी तवज्जो नहीं दी।
जिले के नरेंद्रनगर से चंबा तक करीब 70 किमी पैच में जल निगम की ओर से जगह-जगह गंगोत्री नेशनल हाईवे के दोनों ओर लाखों की लागत से हैंडपंप स्थापित किए हुए हैं। मगर इनमें से कई हैंडपंपों के सूखने से चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों, पर्यटकों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा। लिहाजा सैलानियों, राहगीरों को होटलों, ढाबों से पानी मांगकर पीना पड़ रहा है या फिर बोतल बंद पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
ऐसा तो नहीं होना चाहिए। विभाग के पास ऐसी कोई शिकायत भी नहीं आई है। वैसे भी हैंडपंप खराब होने पर उसे 12 घंटे में दुरुस्त कराने के निर्देश हैं। फिर भी अगर ऐसा है, तो तत्काल इसे दिखवाया जाएगा और खराब हैंडपंपों को ठीक किया जाएगा।
-राकेश उनियाल, अधीक्षण अभियंता, जल संस्थान टिहरी गढ़वाल।