फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फिकवाल समुदाय की 77 उपजातियां ओबीसी में शामिल

Sun, 15 May 2016 07:06 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी
लंबे समय से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े और टिहरी बांध की झील बनने अलग-थलग पड़े प्रतापनगर के लोगों के लिए ओबीसी आरक्षण आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। अब प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को राज्यधीन सरकारी सेवाओं में 14 फीसदी आरक्षण मिलेगा। फिकवाल समुदाय में क्षेत्र की 77 उप जातियों को ओबीसी में शामिल किया गया है।


फिकवाल समुदाय को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल करने की मांग भी लंबे समय से उठ रही थी। खास कर टिहरी बांध की झील बनने के कारण सामुदायिक सुविधाओं से अलग-थलग पड़े प्रतापनगर के लोग ओबीसी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2014 में प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी की मांग पर सीएम ने फिकवाल समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की घोषणा की थी।

इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं जिला प्रशासन ने गहन अध्ययन एवं सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सरकार को भेजी थी, जिसके चलते 14 मई को राज्य कैबिनेट ने फिकवाल समुदाय को ओबीसी में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के एक लाख से अधिक की आबादी को लाभ होगा।


इन उप जातियों को मिलेगा लाभ
पंवार, नौटियाल, राणा, चौहान, कैंतुरा, रावत, असवाल, नेगी, कंडियाल, छुरियाटा, पैन्यूली, रतूड़ी, भंडारी, भट्ट, सेमवाल, थपलियाल, डोभाल, उनियाल, गैरोला, दुमोगा, रमोला, खरोला, महर, बिष्ट, डिमरी, पेटवाल, सौदाल, गुसांई कलूड़ा, जोशी, व्यास, भद्री, सिलवाल, जुयाल, कुमांई, कुकरेती, काला, बगियाल, बरियाल, मियां, थलवाल, मिश्रवाण, लंगसियाल, धनाई, कुडिय़ाल, गुनसोला, तिवाड़ी, रौतेला, व्यासुड़ी, पोखरियाल, डंगवाल, कठैत, सजवाण, रांगड़, चमोली, बहुगुणा, मटियाल, रजवार, पुरवाल, नवाल, लेखवार, पांडे, ममंगाई, बड़ोनी, सरांसी, कंडारी, मंद्रवाल, लसियाल, बत्र्वाल, पडियार, डबराल, न्यूली, जेठूड़ी, गुलियाल, मैठाणी, बिष्ट (एक्वाल) और सिरकारी शामिल है।

कोट
सामाजिक रूप से पिछड़े प्रतापनगर के लोगों की महत्वपूर्ण मांग ओबीसी में शामिल करने की पूरी हो गई है। ओबीसी का लाभ मिलने से आने वाले दिनों में क्षेत्र के युवाओं को सरकारी सेवाओं में ओबीसी का लाभ ले सकेंगे।
-विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर।

ओबीसी का दर्जा मिलने पर जताई खुशी
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर को ओबीसी का दर्जा मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष उदय रावत, मुरारीलाल खंडवाल, आनंद रावत, खुशीलाल, लक्ष्मी भट्ट, गणेश रतूड़ी, रतन सिंह रावत, देवी सिंह पंवार, सब्बल सिंह राणा, दर्वेश्वर प्रसाद, त्रेपन रावत, केदार सिंह राणा, दिनेश बिष्ट, धनवीर रावत, दयाल सजवाण, मातबर सिंही, रमेश बगियाल, विजय बिष्ट, नत्थी रावत, मंगल सिंह, महावीर थलवाल, विशन रांगड, मोर सिंह, चंद्रमोहन रांगड, जगमोहन रांगड, खुशाल सिंह, जोत सिंह बिष्ट, सतीश रांगड, केशव रावत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें