फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन से वसूली करने पर वर्कचार्ज कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की पेंशन से वसूली पर कड़ा रोष व्यक्त किया। कहा कि जल्द पेंशन वसूली का निर्णय वापस न लिए जाने पर सात सितंबर को देहरादून स्थित प्रमुख अभियंता के कार्यालय को घेराव कर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि के निरीक्षण भवन में संघ के जिलाध्यक्ष कलम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि कार्य प्रभारित अधिष्ठान में मिल रही वेतन वृद्धि और पेंशन से वसूली की जा रही है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित किया गया है। कर्मचारियों ने तत्काल वसूली पर रोक लगाने, सभी खंडों के फील्ड कर्मियों को वाहन भत्ता देने, वर्क सुपरवाइजर, प्लंबर, सर्वेयर की वेतन विसंगतियां दूर करने, नियमितीकरण की कार्य पूर्ण होने पर दैनिक वेतन भोगियों को न्यूनतम 21 हजार मानदेय, वर्क एजेंटों को पदोन्नति देने समेत आठ सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर दिगपाल बिष्ट, विनोद बडोनी, दर्शन लाल काला, धीरेंद्र पैन्यूली, मनोहर लाल कुड़ियाल, प्यार सिंह, दर्शन सिंह,यशपाल, मुरलीनाथ, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, मनवीर, ललीता प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें