फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सांस्कृतिक संध्या में रही लोकगीतों की धूम

Tue, 23 Dec 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में देवांशी पब्लिक स्कूल नैनबाग की टीम रही प्रथम
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी) स्व़ सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक संध्या गीतों की धूम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में देवांशी पब्लिक स्कूल नैनबाग ने पहला स्थान प्राप्त किया।

राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग की स्वर्ण जयंती समारोह की सांस्कृतिक संध्या पर लोक गायिका रेशमा शाह ने जब-जब तेरी याद आणी, अगलाड़ की माछी, कुछ रे गांव कु छोरा बैठा जा जाण-पछाण लगा, सड़क सेरैना आदि गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक अनूप चांटा ने जौनपुरी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल ने कि जीआईसी नैनबाग का 50 वर्षों का इतिहास गौरव पूर्ण रहा है। लोक गायिका रेशमा ने कहा कि जौनपुर की संस्कृति अपने आप में अलग पहचान रखती है। सभी मिलकर इसे संजोए रखना है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने दूसरा व जीआईसी नैनबाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्यारे लाल सेमवाल, ऋतुराज रावत, अजय रावत, धनवीर सिंह रावत, अनिल नौटियाल, अजीत नेगी, वीर शाश्वत, गंभीर रावत, धीरेंद्र पंवार, गब्बर चौहान, सुनील डोभाल, गंभीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें