उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की बैठक में लंबे समय बाद भी नियमितीकरण समेत अन्य समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। संघ के प्रदेश महामंत्री विक्रम तोपवाल ने कहा कि मांगों के संबंध में 24-25 अक्तूबर को देहरादून ऊर्जा भवन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए सभी संविदा कर्मियों को देहरादून के लिए कूच करना होगा।
उन्होंने कहा कि कई वर्षों से संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने की मांग की जा रही है, लेकिन ऊर्जा निगम प्रबंधन समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है। बैठक में राजेश चमोली, ओमकार नेगी, मनवीर कृषाली, सुरेश रतूड़ी, सुरेश बडोनी, विमल उनियाल, दिनेश मियां, जयराज सिंह, विक्रम सरियाल, मनवीर नेगी, सुनील बिजल्वाण, कांति उनियाल व विजय आदि मौजूद थे।