फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पर्यावरण मित्रों ने नगर निकाय कार्यालयों में की तालाबंदी

Thu, 07 Mar 2024 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग
विज्ञापन

नई टिहरी/नरेंद्रनगर/चंबा। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने नई टिहरी, नरेंद्रनगर और चंबा पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से रयाल कमेटी की सिफारिश को लागू करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश को लागू करने की मांग को लेकर पालिका कार्यालयों के मुख्य गेट पर तालाबंदी की और धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगों के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने पालिका के अन्य कर्मचारियों की भांति उन्हें राष्ट्रीय एवं राजकीय अवकाश देने, महिला पर्यावरण मित्रों को मातृत्व तथा पुरुषों को पितृत्व अवकाश देने की मांग की। मृतकों के आश्रितों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा, सफाई व्यवस्था में लगे सभी पर्यावरण मित्र वाहन चालकों और हेल्परों का पंजीकरण कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। कहा कि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कठेरिया, विजयपाल, जिलाध्यक्ष राजेश राजन,शाखा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, आनंद, हरिराज वाल्मीकि, सुनील कुमार वाल्मीकि, सुशील, मुकेश सोवंशी शामिल रहे।

श्रीनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
श्रीनगर/ कीर्तिनगर/ देवप्रयाग। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के आह्वान पर श्रीनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग में सफाई कर्मचारियों ने डॉ. रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग के लिए धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम श्रीनगर में कर्मियों ने रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने कहा कि प्रदेश के सफाई कर्मचारी 14 दिसंबर 2023 से आंदोलित है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार पारछा, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिरसवाल, शाखाध्यक्ष संजीव कुमार व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील कुमार सौदे ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं देवप्रयाग और कीर्तिनगर में भी कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यालयों पर तालाबंदी की। जिसके बाद अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र, महामंत्री शुभम, उमेश कुमार, सुनील कुमार, अशोक, राहुल, कुसुम, सविता, सौवीर, सोनी, रोमा, अमन, मोनू व रोहित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें