फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 42 लाख रुपये हुआ गबन का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कोषागार में गबन करने के आरोपी दोनों लेखाकारों का आठ दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। एसआईटी की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों के खाते खंगालने में लगी है। जांच 21 लाख 25 हजार रुपये की और गड़बड़ी मिली है। ऐेसे में अब गबन का आंकड़ा दो करोड़ 42 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला कोषागार में 2.42 करोड़ रुपये का गबन करने के बाद फरार चल रहे लेखाकार जयप्रकाश शाह और यशपाल सिंह नेगी सहित दो अन्य लोगों का आठ दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। 25 दिसंबर को दोनों कर्मचारियों की गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद सहायक कोषाधिकारी ने कोषागार में 2.21 करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खाते फ्रिज कर दिए थे। जांच में 21.25 लाख रुपये की और गड़बड़ मिली है। अब पुलिस ने बैंक से उनके खातों की स्टेटमेंट मांगी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसआईटी फरार चल रहे दोनों लेखाकारों की तलाश में जुटी हुई है। उनके खातों की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें