फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल लगाए ही नहीं, थमा रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लाक के मंदार गांव के आधा दर्जन से अधिक तोकों का विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। ऊर्जा निगम ने गांव के दो तोकों में रहने वाले लोगों को दो साल पहले कनेक्शन तो दे दिए, लेकिन बिजली के पोल नहीं लगाए। ग्रामीणों को बिजली के बिल भी भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द तोकों का विद्युतीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

ढुंगमंदार क्षेत्र के मंदार गांव के गहड़, भेगल्त, दुगड्यिा, मजखेत, बनियाण, जिवाला, सिलोली, खड़ाला, बगर तोकों को लंबे समय बाद भी विद्युतीकरण नहीं हुआ है। तोकों का विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। ऊर्जा निगम ने दो साल पहले तोकों में रहने वाले लोगों से विद्युत कनेक्शन लेने के बाद विद्युतीकरण का भरोसा दिया था। गांव के गहड़, गबर के तोक में निवासी करने वाले कई ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ऊर्जा निगम को दी थी, लेकिन अभी तक तोकों का विद्युतीकरण नहीं हुआ। बावजूद तोकों का विद्युतीकरण तो नहीं हुआ, लेकिन कनेक्शन के दस्तावेज जमा करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं।
प्रधान संगीता रावत, त्रिलोक सिंह रावत, दर्शन सिंह रमोला, बलवीर रातव आदि ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए तोकों का विद्युतीकरण कर भेजे गए बिलों को माफ करने की मांग की। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड के ईई राकेश कुमार का कहना है कि वंचित तोकों के विद्युतीकरण स्वीकृत हो गया है। जल्द ही पोल डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। यदि बिल भेजे जा रहे हैं, तो उन्हें निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें