फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहने पर उरेडा अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
वन भूमि संबंधी लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए डीएम डा. वी षणमुगम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उरेडा के परियोजना अधिकारी के उपस्थित न होने पर डीएम ने एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देेने को कहा है।
विज्ञापन

वन भूमि हस्तांतरण से जुडे़ प्रकरणों पर लोनिवि देवप्रयाग की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को देवप्रयाग के प्रकरणों की पृथक से समीक्षा करने को कहा। जौनपुर के रगड़गांव, कुंड तथा घैना मोटर मार्ग पर वन विभाग की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद भी पेड़ों के छपान का कार्य शुरू न करने पर रोष जताया। कीर्तिनगर-पौड़ीखाल-डांडा मोटर मार्ग से जुड़े वन भूमि प्रकरण को सही तरीके से प्रस्तुत करने को कहा। चाका-पिछवाड़ा, बागवान-हिंसरियाखा, देवलधार-चमोलगांव, माजफ-घोल्डयाणी, पौखाल-गेंवली मोटर मार्ग के वन भूमि प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ डा. कोको रोसे, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह, जल संस्थान ईई सतीश चंद्र नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें