फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंगियाल-ज्वारना मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौत, एक घायल

Tue, 18 Feb 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर एक कार खाई गिर गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष टीकमराम चौहान ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे के दौरान बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर ग्राम डांग से ज्वारना जा रही कार सिंवालीपातल के पास चुल्यू नामे तोक में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक प्रेमलाल (52) पुत्र मंगल लाल निवासी ग्राम पिराड़ी कंडीसौड़ की मौत हो गई थी। जबकि मनवीर (32) पुत्र मंगलू निवासी ग्राम डांग तहसील कंडीसौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर निजी वाहन से चंबा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है चालक अपने रिश्तेदार डांग गांव निवासी खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके बाद वह डांग गांव निवासी मनवीर के साथ किसी जरूरी कार्य के लिए ज्वारना जा रहे थे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल की गई, लेकिन काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से चंबा अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें