चंबा /थत्यूड़। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का सात दिवसीय एनएसएस शिविर साबली गांव में शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो़ एए बौड़ाई, डीएसडब्ल्यू प्रो़ एमएमएस नेगी ने दीप जलाकर किया। सामाजिक जिम्मेदारी, युवा सशक्तिकरण और समुदाय सेवा को उन्होंने एनएसएस शिविर का उद्देश्य बताया।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो़ शंकरलाल ने सात दिनों तक शिविर में चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ अर्पणा सिंह और डॉ़ रविंद्र धारावत ने बताया शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, शैक्षिक जागरूकता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
दूसरी ओर, राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ का एनएसएस शिविर ग्राम साटागाढ़ में शुरू हुआ। प्राचार्य डॉ़ पंकज कुमार पांडेय, थत्यूड़ थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष सोबत सिंह रावत ने शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को गाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। थानाध्यक्ष रावत ने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी संदीप कश्यप, प्रो़ विजेंद्र लिंगवाल, कंचन सिंह, डॉ़ रविचंद्रा, डॉ़ संगीता आदि मौजूद थे। संवाद