रविवार देर शाम 8 बजे के लगभग ट्रक संख्या UK07Y 0392 घनसाली से टिहरी की ओर आ रहा था। असेना देवल के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरा।
टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर असेना देवल के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक की मौत हो गई है। ट्रक में सवार कंडक्टर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
रविवार देर शाम 8 बजे के लगभग ट्रक संख्या UK07Y 0392 घनसाली से टिहरी की ओर आ रहा था। असेना देवल के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरा। घनसाली थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक राकेश 40 वर्ष पुत्र बिशन सिंह निवासी मगरों घनसाली की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि ट्रक कंडक्टर प्रमोद पुत्र विजय पाल सिंह मगरों निवासी घायल हो गया है। 108 सेवा के माध्यम से घायल प्रमोद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने घायल की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।