फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से नरेंद्रनगर की तरफ आ रहा एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिसमे से दो लोगों ने छलांग लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि रविवार शाम को एक ट्रक रानीपोखरी-नरेंद्रगनर बाइपास मार्ग से आ रहा था। इसके आगे से ट्रक मालिक विजेंद्र सिंह दूसरे वाहन से चल रहे थे। करीब 4.30 बजे ट्रक गुजराडा के समीप खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक गौरव (35) निवासी ग्राम हिम्मतपुर जिला ऊधमसिंहनगर को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। विजेंद्र सिंह गौरव को उपचार के लिए अपने साथ जौलीग्रांट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक देहरादून से बोरिंग मशीन लेकर नरेंद्रनगर आ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें